शहर की सड़कों पर बनी रही ट्रैफिक जाम की समस्या, रेंगते हुए निकले वाहन

भोपाल। शहर की सड़कों पर रविवार को ट्रैफिक जाम की समस्या देर तक बनी रही. भारत टॉकीज से ऐशबाग इलाके में दोपहर बाद से वाहन जाम में फंसे रहे. इसके साथ ही पुल बोगदा, अशोका गार्डन, शाहपुरा इलाके में भी देर शाम तक जाम लगा रहा.

पुराने भोपाल में रेलवे स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालक करीब 3 से 4 घंटे तक जाम में फंसे रहे. इस दौरान गाडियां रेंगते हुए चलती दिखाई दी. जाम में फंसे होने के चलते बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा परेशान दिखाई दिए. शहर के कई क्षेत्रों में सड़क पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके चलते हो रही अव्यवस्थाओं के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या ऐशबाग क्षेत्र में बनी हुई है. भारी जाम के बीच पुलिसकर्मियों की संख्या भी बहुत कम नजर आई. जाम की समस्या होने से कई जागरुक वाहन चालक खुद अपने वाहनों से बाहर आकर गाडियों को पास कराते हुए नजर आए.

भोपाल स्टेशन की तरफ आवागमन करने वाले सुदीप ने बताया कि आए दिन इलाके में जाम की समस्या रहती है. खासकर शाम के समय में लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है. इस समस्या के चलते स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले यात्री खासे परेशान होते हैं. अशोका गार्डन के रहने वाले विपिन धुर्वे ने बताया कि कई बार क्षेत्र में देरी तक जाम की समस्या बनी होती है. शहर में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है. विपिन ने कहा कि सड़क पर पुलिसकर्मी अपनी जवाबदेही निभाएं तो राहगीरों को लंबे जाम की समस्या से जल्द ही निजात मिल सकती है. कोलार निवासी हर्षित ने बताया कि देर शाम को शाहपुरा इलाके में जाम की समस्या बनी रही, हालांकि जल्द ही इस पर नियंत्रण पा लिया गया और लोग जल्द ही अपने गंतव्य तक पहुंच सके.

Next Post

सात रथों ने बढ़ाया उत्सव का वैभव, गूंजा मोक्ष कल्याणक का जयघोष

Sun Dec 7 , 2025
जबलपुर। बड्डा दद्दा ग्राउंड, पिसनहारी तीर्थ के सामने आयोजित श्री 1008 मज्जिनेन्द्र चौबीसी जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशांति महोत्सव का समापन पवित्र गजरथ फेरी के साथ अद्भुत आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ। पहली बार सात रथों का प्रवर्तन कर इस ऐतिहासिक क्षण को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। […]

You May Like