
नरसिंहपुर, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में खड़े आटो में ट्रक के टक्कर मारने से आज दो बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिलामुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर पुलिस थाना गाडरवारा के बेलखेडी नांदनेर गांव के बीच खडे आटो में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण आटों में सवार दो बुर्जुग महिलाओं की मौत हो गई है। यह घटना तब घटित हुआ जब आटो चालक प्रेमला लोधी चाय पीने के लिए आटो खडा करके चाय दुकान में चला गया था इस आटो में चार सवारी सवार दी जिसमें दो सवारी घायल हो गई है।
इस घटना में दो महिला रामवति पांडे (80) एवं पूनाबाई ठाकुर (70) की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर होने पर एम्बूलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रक चालक नशे में चूर था जिसको गांव के लोगों ने पकडा और उसके साथ मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
