जमीन के लिए 70 साल के वृद्ध पर भाई ने किया जानलेवा हमला

भिंड: जमीन के 2 बीघा हिस्से के लिए एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर 70 साल के वृद्ध और उसकी बहू के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडे सहित कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध और महिला को घायल कर दिया। बीती रात हुई इस घटना के बाद घायल वृद्ध और महिला को परिजन रौन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। मछंड के मोरखी गांव निवासी विजय दौहरे ने बताया कि उसके पिता आसाराम दौहरे रात को अपने घर के बाहर टीन शेड में सो रहे थे।

देर रात 1 बजे करीब चाचा ग्याप्रसाद, उनका बेटा संतोष और गांव में रहने वाला उत्तम ने उनके घर की लाइट काटकर मकान में घुसे और आशाराम के साथ मारपीट करने लगे। पिता के चिल्लाने पर अंदर कमरे में सो रही प्रीति 35 साल पत्नी विजय दौहरे ने दरवाजा खोला तो आरोपी उसे धकेलते हुए कमरे में दाखिल हुए। यहां आरोपियों ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाकर प्रीति पर हमला कर दिया।

Next Post

बिना सुनवाई निलंबन और वेतन रोकने पर पटवारियों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे का समय दिया

Mon Nov 24 , 2025
भिंड: लहार क्षेत्र के पटवारियों ने सामूहिक रूप से एसडीएम कार्यालय पहुंचकर हाल ही में उनके खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाइयों का विरोध किया। पटवारियों ने कहा कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्यों में लगातार दबाव के बीच भी वे पूर्ण निष्ठा से काम कर रहे हैं, बिना सुनवाई किए गए निलंबन […]

You May Like