बिना सुनवाई निलंबन और वेतन रोकने पर पटवारियों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे का समय दिया

भिंड: लहार क्षेत्र के पटवारियों ने सामूहिक रूप से एसडीएम कार्यालय पहुंचकर हाल ही में उनके खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाइयों का विरोध किया। पटवारियों ने कहा कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्यों में लगातार दबाव के बीच भी वे पूर्ण निष्ठा से काम कर रहे हैं, बिना सुनवाई किए गए निलंबन व वेतन रोकना मनोबल तोड़ने वाले कदम हैं।
पटवारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि एसआईआर कार्य, बीएलओ मॉनिटरिंग व डेटा फीडिंग जैसे सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जा रहे हैं।

विधानसभा लहार क्षेत्र में लगभग 32 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है। इसके बावजूद एकतरफा विभागीय कार्रवाइयां उन्हें दंडात्मक और अपमानजनक प्रतीत हो रही हैं। पटवारियों ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनकी जानकारी पहले सोशल मीडिया में प्रसारित की गई, जबकि आधिकारिक पत्र बाद में मिला।

Next Post

खाद्य पदार्थो की मिलावट पर संभागीय उडऩदस्ता कसेगा शिकंजा अमरीश दुबे बनाए गए दल प्रभारी

Mon Nov 24 , 2025
रीवा: खाद्य पदार्थो में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिये खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक विभाग ने संभाग स्तरीय उडऩदस्ता दल का गठन किया है जो जिले में आकस्मिक छापामार कार्यवाही कर मिलावट करने वालो पर शिकंजा सकेगा.रीवा, शहडोल संभाग का दल गठित किया गया है जिसके प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी […]

You May Like