पवन सिंह के समर्थन से चर्चा में आईं सोनम मलिक, ‘राइज एंड फॉल 2’ में करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

मुंबई, 09 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा की युवा अभिनेत्री सोनम मलिक जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में नजर आ सकती हैं। भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह के साथ काम करने और उनके समर्थन में बयान देने के बाद चर्चा में आईं सोनम अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से आगे बढ़कर हिंदी मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं।
सोनम मलिक ने भोजपुरी के चर्चित गाने ‘आरा के ओठलाली’ में पवन सिंह के साथ काम किया था। इस गाने के बाद दोनों के पेशेवर जुड़ाव को लेकर चर्चा हुई। पवन सिंह के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखने के बाद भी सोनम सुर्खियों में आई थीं।
मनोरंजन जगत में ऐसी चर्चा है कि पवन सिंह ने सोनम के करियर को आगे बढ़ाने में मदद करने की बात कही है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के बाद सोनम मलिक ने चौपाल ओरिजिनल के हरियाणवी प्रोजेक्ट ‘डाक खाना’ में भी अभिनय किया है। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ एनडी कुंडू नजर आए थे। इसके अलावा वह आगामी हिंदी फिल्म ‘महक’ को लेकर भी चर्चा में हैं।
सोनम की कथित वाइल्ड कार्ड एंट्री को उनके करियर के अगले पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रियलिटी शो में उनका व्यक्तित्व, रणनीति और खेल दर्शकों को कितना आकर्षित करता है।

.....

Next Post

बेखौफ बदमाश, दो और घरों पर बमबाजी

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर: घमापुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पूरा इलाका बमबाजी की घटनाओं से दहल रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों की कड़ी में अब दो और घरों को निशाना बना बमबाजी की गई है। पुलिस ने दो अलग-अलग पीड़ितों की शिकायत पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के […]

You May Like