कोलार में मिनी ट्रक से 170 किलो गांजा बरामद, 1.33 करोड़ का माल जब्त, एक गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने गांजा, सरिया, वाहन समेत करीब 1.33 करोड़ रुपये का सामान बरामद किया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक 18 जून को सूचना मिली कि गोल जोड़ तिराहे के पास रोड किनारे कोलार में एक मिनी ट्रक में ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है, इसकी डिलीवरी करने के लिये वह किसी का इंतजार कर रहा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. आरोपी की पहचान आनन्द बैरागी (23) निवासी ग्राम हथवास तहसील सतवास जिला देवास के रूप में की गई. पुलिस को आरोपी के पास से एक कीपेड मोबाईल, एक एन्ड्राईड मोबाईल बरामद हुआ. आरोपी के फोन में रिकार्डिंग, फोनबुक , इन कमिंग , आउट गोइंग , मैसेज को पुलिस ने चैक किया. ट्रक में रखी 6 प्लास्टिक की बोरियों में कुल वजन 170 किलो 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ होना पाया गया. इसकी तस्करी और बिक्री को लेकर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. गांजा, ट्रक और सिल्लियां सहित 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का सामान पुलिस ने जब्त किया. आरोपी से गांजा सप्लायर, डिलीवरी नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है.

Next Post

दूध की टंकी से 1.5 लाख उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

Sat Jun 20 , 2026
ब्यावरा। सिटी थाना प्रभारी शिवराज चौहान के नेतृत्व में थाना सिटी पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया है. मामला हाल ही में 17 जून का है. फरियादी लक्ष्मीचन्द पिता अनार सिंह, निवासी सुल्तानपुरा थाना कालीपीठ […]

You May Like