केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सीएम को लिखा पत्र, ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों पर 50 फीसदी रोड टैक्स छूट की मांग

ग्वालियर। ऐतिहासिक व्यापार मेला इस साल 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। मेले की तैयारियां तेज गति से जारी है। दुकानों का आवंटन कल 26 नवम्बर से शुरू होगा। इसके लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किये जा सकेंगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मेले में बिकने वाले वाहनों पर दी जाने वाली 50 फीसदी रोड टैक्स छूट देने की घोषणा करने की मांग की है।
ग्वालियर का व्यापार मेला अगले महीने की 15 तारीख को शुरू होगा, मेला प्राधिकरण आयोजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, मेले में दुकानें लगाने के इच्छुक व्यापारियों के लिए 26 नवम्बर से अनारक्षित श्रेणी की दुकानों का ऑनलाइन आवंटन प्रारंभ होगा। इच्छुक व्यापारी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
मेले में कई सेक्टर आकर्षण का केंद्र होते हैं इसमें से एक प्रमुख आकर्षण ऑटोमोबाइल सेक्टर में दूर दूर से व्यापारी वाहन खरीदने आते हैं। उनकी नजर वाहनों की बिक्री पर मिलने वाली रोड टैक्स छूट पर होती है, हर साल राज्य शासन 50 फीसदी रोड टैक्स छूट की घोषणा करता है। व्यापारी इसका इन्तजार करते है और इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है।
सिंधिया ने लिखा- ग्वालियर के ऐतिहासिक व्यापार मेले की शुरुआत 1905 में ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधोराव सिंधिया ने की थी। उत्तर भारत के बड़े मेलों में शामिल ग्वालियर व्यापार मेला आज एशिया का सबसे बड़ा मेला है, उन्होंने लिखा यहाँ दूर दूर से लोग वाहन खरीदने आते हैं जिसका आकर्षण होता है मेले में मिलने वाली 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट, उन्होंने लिखा कि पूरी मेला अवधि के लिए इस छूट की घोषणा सरकार करे जिससे मेले के राजस्व की वृद्धि हो और लोगों को इसका लाभ भी मिले।

Next Post

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं: वर्मा

Fri Nov 27 , 2026
सीहोर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जनपद कार्यालय में बैठक आयोजित कर निर्माण एवं विकास कार्यों तथा योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्य ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए. बैठक में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों […]

You May Like

मनोरंजन