भाजपा सागर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित मितेंद्र मोनू चौहान के साथ दो और जिला महामंत्री बने

सागर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमती से सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें उन्होंने तीन महामंत्री आठ उपाध्यक्ष आठ मंत्री सहित कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यालय मंत्री सह कार्यालय मंत्री की नियुक्ति की है। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनिल ढिमोले,लक्ष्मण सिंह लोधी,उषा उमेश श्रीवास्तव,दौलत यादव,शैलेंद्र सिंह ठाकुर,विवेक मिश्रा,अभिजीत सिंह राजपूत एवं कस्तूरी गोविंद कुर्मी को जिला उपाध्यक्ष,मितेंद्र मोनू चौहान उमा कृष्ण खटीक,राजेन्द्र तिवारी जिला महामंत्री,अमित नायक,सविता संतोष रोहित,आकांक्षा अभय जैन,महेंद्र सिंह लोधी,पूनम वैभव कुकरले,महेश पाठक,राजेन्द्र मिश्रा,प्रीतम सिंह जिला मंत्री,संजय दुबे जिला कोषाध्यक्ष,संजय चौबे जिला कार्यालय मंत्री,राजाराम कुशवाहा जिला सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।

Next Post

खेल दिवस के कार्यक्रम का समापन

Sun Aug 31 , 2025
सतना।हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। सांसद सतना गणेश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर चित्रकूट विधायक […]

You May Like