खेल दिवस के कार्यक्रम का समापन

सतना।हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। सांसद सतना गणेश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार,महापौर योगेश ताम्रकार,जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता,जिलाध्यक्ष सतना भगवती प्रसाद पाण्डेय,मैहर कमलेश सुहाने, विंध्य चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा,नरेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि खेल विभाग के अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन कार्यकम में खेल संगठनों एवं खिलाडियों से संवाद, खेल प्रतिभाओं का सम्मान, सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा के अलावा फुटबाल के प्रदर्शन मैच का आयोजन किया गया।

Next Post

बीरपुर ग्राम पंचायत के सचिव निलंबित

Sun Aug 31 , 2025
सतना।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना संजना जैन ने जनपद पंचायत उचेहरा के ग्राम पंचायत बीरपुर के सचिव तरूण मिश्रा को संबल कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनका मुख्यालय उचेहरा जनपद पंचायत नियत किया गया है। अपचारी सचिव द्वारा ग्राम पंचायत बीरपुर […]

You May Like