दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री पुष्पलता का निधन

चेन्नई,05 फरवरी (वार्ता) दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री एवं भरतनाट्यम नृत्यांगना पुष्पलता का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 87 वर्ष की थी।

पुष्पलता ने 1958 में ‘सेनकोट्टई सिंगम’ से सहायक अभिनेत्री के रूप में फ़िल्मी दुनिया में प्रवेश किया। ‘नानम ओरु पेन’ की शूटिंग के दौरान उन्हें अभिनेता और निर्माता एवीएम राजन से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। युगल की दो बेटियाँ हैं जिनमें एक अभिनेत्री महालक्ष्मी हैं। उन्होंने राजन के साथ कई फिल्मों में काम किया था।

पुष्पलता ने तमिल, मलयालम, कन्नड़ तथा तेलुगु की 100 से अधिक फिल्मों में मुख्य और सहायक भूमिकाएं निभायी। उन्होंने तीन दशक से अधिक के करियर में एमजीआर, शिवाजी गणेशन, रजनीकांत और कमल हासन जैसे अपने समय के शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम किया। उनकी आखिरी फ़िल्म 1999 में ‘पूवसम’ थी।

तमिल और दक्षिण भारतीय फ़िल्म उद्योग ने पुष्पलता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Next Post

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

Wed Feb 5 , 2025
महाकुम्भ नगर, 05 फरवरी (वार्ता) भारत की स्टार शटलर और पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल बुधवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बुधवार को महाकुम्भ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है और वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि […]

You May Like