नवागत कलेक्टर आईएएस किरोड़ी लाल मीना ने किया पदभार ग्रहण

भिंड। नवागत कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने आज कलेक्टर भिण्ड का पदभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टर भिण्ड किरोड़ी लाल मीना 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मीना ने अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से स्थानांतरित होकर कलेक्टर भिण्ड का पदभार ग्रहण किया गया है। नवागत कलेक्टर मीना इसके पूर्व अक्टूबर 2018 से अप्रैल 2020 तक जतारा एवं बीना में एसडीएम, मई 2020 से अगस्त 2020 तक बुरहानपुर में सीईओ जिला पंचायत, सितम्बर 2020 से दिसम्बर 2021 तक मैनेजिंग डायरेक्टर स्वान व स्टेट डाटा सेंटर, जनवरी 2022 से जुलाई 2023 तक धार में सीईओ जिला पंचायत एवं एडीएम, जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक भोपाल में डायरेक्टर सायबर सिक्योरिटी, फरवरी 2024 से सितम्बर 2025 तक भोपाल में अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर अपनी सेवाऐं दे चुके हैं ।

Next Post

मुख्य स्टेशन में बजा खतरे का सायरन 

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में आज शुक्रवार 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उस समय रेल कर्मचारियों, आमजनों में हड़कम्प मच गया, जब रेलवे ने खतरे का सायरन बजाना शुरू किया, एक-दो नहीं पूरे 5 सायरन रुक-रुक कर बजाये जाते रहे। रेलवे के खतरे का सायरन सुनकर एक्सीडेंट […]

You May Like

मनोरंजन