मुख्य स्टेशन में बजा खतरे का सायरन 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में आज शुक्रवार 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उस समय रेल कर्मचारियों, आमजनों में हड़कम्प मच गया, जब रेलवे ने खतरे का सायरन बजाना शुरू किया, एक-दो नहीं पूरे 5 सायरन रुक-रुक कर बजाये जाते रहे। रेलवे के खतरे का सायरन सुनकर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) में नियुक्त रेल कर्मचारी, अधिकारी सभी कामकाज छोड़कर भागते नजर आये. रेल हादसा कहां हुआ है, इसको लेकर फिलहाल जानकारी नहीं लग सकी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि यह रेलवे द्वारा सेक्शन पर मॉकड्रिल की गई थी। ताकि वास्तव में जब रेल हादसा हो तो उस समय कर्मचारी, अधिकारी मुस्तैद रहें।

Next Post

रेलवे स्टेशन में नवजात बच्चे को छोड़कर महिला लापता 

Fri Oct 3 , 2025
नरसिंहपुर। रेलवे स्टेशन पर आज 3 अक्टूबर की सुबह एक अज्ञात महिला नवजात बच्चे को छोड़कर लापता हो गई। दिल्ली से लौटे एक दंपती को बच्चा सौंपने के बाद महिला बाथरूम जाने का बहाना बनाकर चली गई और वापस नहीं लौटी। बच्चे को छोड़कर जाने वाली महिला की खोज में […]

You May Like