‘जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे?’ राम मंदिर कथित घोटाले पर सुरजेवाला का सरकार पर हमला

नयी दिल्ली 24 जून (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कथित राम मंदिर भूमि संपत्ति घोटाले के मुद्दे पर केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर वर्षों पहले चेतावनी और सबूत सामने आने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी। श्री सुरजेवाला ने कहा, “जिन्होंने ‘राम’ को लूट लिया, वो ‘देश’ का क्या-क्या करेंगे, ज़रा सोचिए।” उन्होंने दावा किया कि नवंबर 2020 में एक ऑडिट फर्म ने राम मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद न कोई कार्रवाई हुई और न ही किसी को जवाबदेह ठहराया गया।

उन्होंने कहा कि जून 2021 में कांग्रेस ने कथित घोटाले से जुड़े दस्तावेज़, रजिस्ट्री और अन्य कागजात सार्वजनिक किये थे तथा जिन लोगों के नाम उस समय सामने आये थे, वही नाम आज भी चर्चा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और योगी आदित्यनाथ ने जांच तो बिठायी, लेकिन उसका कोई नतीजा सामने नहीं आया। श्री सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि “मोदी सरकार 2020 में भी चुप थी और आज भी चुप है, क्योंकि राम मंदिर ट्रस्ट उन्होंने ही बनायी थी।” उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे किरदारों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन असली जिम्मेदारों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

.....

Next Post

थार सवार से मांगी 15 हजार की रंगदारी, विरोध करने पर बोनट पर लटका आरोपी, 1 किमी तक घसीटा

Wed Jun 24 , 2026
भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी और गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सिरोंज से आए एक युवक की थार गाड़ी को बीच सड़क पर रोककर कुछ बदमाशों ने उससे 15 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की […]

You May Like