थार सवार से मांगी 15 हजार की रंगदारी, विरोध करने पर बोनट पर लटका आरोपी, 1 किमी तक घसीटा

भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी और गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सिरोंज से आए एक युवक की थार गाड़ी को बीच सड़क पर रोककर कुछ बदमाशों ने उससे 15 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसे धमकाने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि जब युवक ने वहां से निकलने के लिए गाड़ी आगे बढ़ाई, तो एक आरोपी थार के बोनट पर चढ़कर बैठ गया। युवक करीब एक किलोमीटर तक वाहन चलाता रहा, जिसके बाद आरोपी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। इस घटना ने राजधानी में बढ़ती गुंडागर्दी, रंगदारी और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

Next Post

अयोध्या बायपास सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप, स्वतंत्र ऑडिट की मांग

Wed Jun 24 , 2026
भोपाल। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने भोपाल के अयोध्या बायपास पर निर्मित की जा रही 10 लेन सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को जारी एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर हजारों पेड़ों की कटाई कर […]

You May Like