कटनी की दाल मिल में भीषण आग, हजारों क्विंटल दाल जलकर राख; तीन दमकलों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया स्थित एस. के. एग्रो फर्म की दाल मिल में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मिल परिसर में रखा हजारों क्विंटल दाल का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया।

 

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के तीन अग्निशमन वाहनों को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के हिस्सों में आग फैलने से रोका।

घटना में मिल संचालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस एवं संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Next Post

नाओमी ओसाका ने आसान जीत के साथ तीसरे राउंड में जगह बनाई

Wed Jul 1 , 2026
लंदन, 01 जुलाई (वार्ता) नाओमी ओसाका ने बुधवार को विंबलडन 2026 में अपना सफर जारी रखा, कोर्ट 2 पर अनस्तासिया गैसानोवा को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की की। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली मुलाकात में, ओसाका फेवरेट के तौर पर उतरीं और वैसा ही खेला। […]

You May Like