हटा में विद्युत विभाग के एई को 2000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने दबोचा


दमोह: दमोह जिले के हटा में विद्युत विभाग के सहायक यंत्री (एई) को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त सागर की टीम ने रंगे हाथों ज्ञटा में धरदबोचा है। दरअसल आवेदक इंद्र कुमार पटेल निवासी हटा का मीटर कम लोड पर चलने की कार्रवाई नहीं करने के एवज में 7000 रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आज गुरूवार को 2000 रूपये की रिश्वत लेते हुए सहायक यंत्री को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हटा में लोकायुक्त टीआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। बतादे कि लोकायुक्त टीम भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत पूरी कार्रवाई कर रही है।

Next Post

सड़क और नालियों को जाम करने वाले निर्माणों पर चला बुलडोजर

Thu Jun 25 , 2026
भोपाल: सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को जिला प्रशासन ने नयापुरा स्थित केंद्रीय जेल रोड पर बुलडोजर चलाकर सड़क विस्तार में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण का कार्य […]

You May Like