जलियां वाला बाग की तरह पावन है सीहोर का शहीद समाधि स्थल: पं. मिश्रा

सीहोर। नगर के सैकड़ाखेड़ी स्थित शहीद स्थल पर शहीद हुए क्रांतिकारियों की याद में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बालागुरू के एसपी दीपक कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने शहीद स्थल पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वारोहण किया गया और राष्ट्रगान भी गाया गया.

इस अवसर पर विधायक राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पं. प्रदीप मिश्रा और नपाध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने कहा कि आज का दिन सीहोर के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाया जाता है. 14 जनवरी 1858 को सीहोर में स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में 356 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि यह स्थल हम सबके लिए पवित्र स्थान है. उन्होंने कहा कि उन सभी अमर शहीदों की शहादत को अमर बनाए रखने के लिए इस स्थल का निरंतर समग्र विकास किया जा रहा है.

कलेक्टर बालागुरू के और एसपी श्री शुक्ला ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिस प्रकार जलियांवाला बाग देश की स्वतंत्रता में शहीदों द्वारा दिए गए प्राणों के बलिदान की गवाही देता है, उसी प्रकार नागरिकों के लिए सीहोर का यह अमर शहीद स्थल प्रेरणा और गरिमा का स्त्रोत है. हमारे इन वीर क्रांतिकारियों से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए एवं देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.

कार्यक्रम में विधायक श्री राय, भाजपा अध्यक्ष श्री मेवाड़ा, पंडित मिश्रा, नपा अध्यक्ष श्री राठौर, कलेक्टर बालागुरू के और एसपी श्री शुक्ला ने नपा के टोइंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर सभी ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पंतग उड़ाकर पतंग महोत्सव का भी शुभारंभ किया. कार्यक्रम में संगीतिका संगीत महाविद्यालय की टीम द्वारा अनेक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई. इस भव्य कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सीताराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, राजकुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुदीप प्रजापति, सुरेंद्र मेवाड़ा, आनंद गांधी, राजीव गुजराती सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अनेक स्कूली बच्चों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजली दी.

 

 

Next Post

नाले के पानी से उगाई जा रहीं सब्जियों के मामले में कोर्ट सख्त

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने नाले के गंदे व विषैले पानी से सब्जी उगाने के मामले को सख्ती से लिया। मामले पर सुनवाई के दौरान मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने नालों के पानी की जांच रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर के लगभग सभी नालों के […]

You May Like