चाड में पानी को लेकर हुए विवाद में 40 से अधिक लोगों की मौत

न्जामेना, 27 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण अफ्रीकी देश चाड में पानी के स्रोत पर अधिकार को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

चाड के उप प्रधानमंत्री लिमाने महामत के अनुसार, यह हिंसा एक जल स्रोत को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुए झगड़े का परिणाम थी। यह विवाद बाद में बदले की कार्रवाइयों में बदल गया।

चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस देबी इतनो ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर एक आयोग भेजा है, जिसमें उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख शामिल हैं। उप प्रधानमंत्री ने बताया कि सेना की तैनाती के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि पड़ोसी सूडान से आने वाले शरणार्थियों के कारण चाड के पूर्वी प्रांतों में संसाधनों की कमी लगातार बढ़ रही है, जिससे इस तरह के संघर्षों की आशंका बनी रहती है।

Next Post

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, संतों ने सौंपा ज्ञापन

Mon Apr 27 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर साधु-संतों और सनातन धर्मावलंबियों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न मठों और धार्मिक संस्थानों से जुड़े महंतों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन […]

You May Like