भोपाल: राजधानी भोपाल में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर साधु-संतों और सनातन धर्मावलंबियों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न मठों और धार्मिक संस्थानों से जुड़े महंतों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि देश भर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और गौ हत्या पर सख्त एवं पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए। संतों का कहना है कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए।
