दोन्ता जागीर में पंचकर्म से इलाज, केंद्र से पहुंची टीम ने सराहा मॉडल

उज्जैन। गुरुवार को आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली की एक टीम उज्जैन और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर पहुंची। मंत्रालय से आए डॉ. अर्जुन चंदेल और मध्यप्रदेश के नोडल अधिकारी राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शिप्रा होटल से रवाना होकर देवास जिले के दोन्ता जागीर गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने आयुष केंद्र की सेवाओं की सराहना की और इसे रोजगार का मंदिर बताया।

गांव में शासकीय आयुर्वेद औषधालय के भीतर पंचकर्म जैसे उपचार उपलब्ध होने पर ग्रामीणों में उत्साह था। एक युवक का पंचकर्म उपचार चल रहा था, जिसे देखकर अन्य मरीजों ने भी संतोष जताया। अधिकारियों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा कर आयुष स्टाफ और आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यहां बीमारियों से ज़्यादा इलाज की सराहना होती है। यहां योग, क्यूआर कोड आधारित जानकारी और प्रचार-प्रसार की व्यवस्था है। केंद्र सरकार व मप्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 800 आयुष औषधालयों को आयुष मंदिर में बदला जा रहा है। दोन्ता जागीर का यह केंद्र उज्जैन मक्सी रोड पर स्थित है और आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के रूप में 9 से 4 तक नियमित सेवाएं दे रहा है।

Next Post

रेत का अवैध परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 

Thu Jun 5 , 2025
सरई। सरई तसीलदार ने अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है। वही पकड़े गये रेत ट्रैक्टर पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीती रात एक रेत से लोड ट्रैक्टर पकड़ा। बता दें कि क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन […]

You May Like