पाकिस्तान को 64 रनों के अंतर से मैच जीतना होगा या फिर लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा

पल्लेकेले, 28 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान को टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की हल्की सी उम्मीद मिली है। पाकिस्तान का आज आखिरी सुपर आठ मुकाबला श्रीलंका से है।

पाकिस्तान की ग्रुप स्टेज के आख़िरी दौर में नेट रन रेट की गणना करने के लिए की जाने वाली आम और हताश कोशिशों ने एक और क्लासिक उदाहरण पेश किया है। पहले ही बाहर हो चुके होस्ट श्रीलंका के लिए ये डेड रबर मैच होने वाला है, लेकिन पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में उम्मीदें जिंदा रखने की एक हल्की उम्मीद मिली है।

इसके लिए उन्हें इंग्लैंड का धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने अदभुत वापसी करते हुए न्यूज़ीलैंड को हराया है। न्यूज़ीलैंड का रन-रेट (1.390) फिलहाल पाकिस्तान (-0.461) से अच्छा है तो पाकिस्तान को सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के ख़िलाफ या तो 64 रनों के अंतर से मैच जीतना होगा आ फिर लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।

 

 

Next Post

शेयर बाजारों ने एनटीपीसी पर लगाया 10.86 लाख का जुर्माना

Sat Feb 28 , 2026
मुंबई, 28 फरवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के निदेशकमंडल में स्वतंत्र निदेशकों के अनुपात में कमी को लेकर शेयर बाजारों ने उस पर कुल 10 लाख 85 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया है। एनटीपीसी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे […]

You May Like

मनोरंजन