दमोह में कार से लाई जा रही 10 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार 

दमोह। हटा थाना पुलिस ने बुधवार रात कार से लाई जा रही 10 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में सफलता हासिल की है.इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है,जबकि एक आरोपी चलती कार से कूद कर भाग गया जिसे बाद में पकड़ गया. गुरुवार दोपहर हटा थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी दी.

थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में लगातार अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बुधवार रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की रनेह की ओर से एक सफेद आल्टो कार में अवैध शराब लाई जा रही है. सूचना के आधार पर नवोदय वार्ड ककराई के आगे रनेह रसीलपुर तिराहे पर एक आती दिखाई दी.

कार चालक रोका, लेकिन

नही रूका

उसके बाद कार का पीछा किया गया तभी एक आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर खेत तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया.कार को रोककर ड्राईविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ कर कार की तलाशी ली गई.पीछे वाली सीट को फोल्ड करके डिग्गी तरफ से 10 पेटी अवैध शराब रखी पाई गई.शराब को जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब 50,000 हजार रूपये व पुरानी सफेद रंग की अल्टो कार की कीमत करीब एक लाख रुपये है.

कुल मशरूका 1,50,000 रूपये है.आरोपी संदीप पिता वेद सिंह राजपूत निवासी ग्राम सुजान तलैया थाना गैसाबाद को गिरफ्तार कर

भागने वाले व्यक्ति का नाम पूछा. दूसरे आरोपी का नाम कमलू अहिरवार निवासी रसीलपुर का होना बताया जिसे भी गिरफ्तार किया गया.दोनों आरोपियो पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को

न्यायालय में पेश किया गया है.

Next Post

एक अप्रेल से लागू होंगे जमीनों के नए रेट, एआई से बनेगी नई गाइडलाइन

Thu Feb 19 , 2026
नीमच। जमीन की कीमतों को तय करने वाली कलेक्टर गाइडलाइन को इस बार पूरी तरह वैज्ञानिक और बाजार मूल्य के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पंजीयन विभाग पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के साथ सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करते हुए नई गाइडलाइन तैयार करने की […]

You May Like