भोपाल-दतिया: सोमवार से शनिवार तक मिलेगी फ्लाइट सेवा

दतिया: यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए भोपाल से दतिया के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है। जिसके तहत अब सप्ताह में छह दिन फ्लाइट की सेवा उपलब्ध रहेगी। फ्लाइ बिग एयरलाइन ने यह निर्णय लिया है।भोपाल से दतिया के लिए सप्ताह में चार हवाई सेवा मिल रही थी। लेकिन अब इसे दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। फ्लाइ बिग के एयरपोर्ट मैनेजर राजेश कुमार के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत यह फ्लाइट अब सोमवार से शनिवार तक उड़ेगी।

सिर्फ रविवार को फ्लाइट सेवा बंद रहेगी।
फ्लाइ बिग एयरलाइन की यह सुविधा पीतांबरा पीठ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लाभदायक होगी। देशभर से श्रद्धालु भोपाल और यहां से सीधे दतिया पहुंच सकेंगे। फ्लाइट का न्यूनतम किराया 1199 रुपए प्लस जीएसटी मिलाकर लगभग 1400 रुपए निर्धारित किया गया है। यह सेवा खजुराहो को भी जोड़ती है, जिससे दतिया और खजुराहो जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।

Next Post

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, गौरी तालाब से दुकान हटाई

Tue Jul 1 , 2025
भिंड: शहर के गौरी तालाब स्थित गणेश मंदिर के पास सरकारी जमीन पर पिछले करीब आठ साल से बने अतिक्रमण को प्रशासन ने हटा दिया। नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने करीब आधे घंटे की कार्रवाई में यह दुकान हटाई, जो लंबे समय से बगैर अनुमति के […]

You May Like