भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनके विचार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान आज भी देशवासियों को मार्गदर्शन देता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तथा राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ सहभागिता का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए गौरवपूर्ण है।
डॉ. यादव ने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश सरकार अटल जी के सपनों के अनुरूप विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का शाजापुर जिले को विभिन्न विकास सौगातें देने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों, उद्योग संघों और गणमान्य नागरिकों ने आभार व्यक्त किया है, उन्होंने कहा उनके साथ संवाद एवं सहभागिता करेंगे। सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में संतुलित विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
