अंतरराज्यीय हथियार तस्कर धराए, दो पिस्टल, चार कारतूस बरामद

बड़वानी: जिले की वरला थाना पुलिस द्वारा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इन्दौर के निर्देशानुसार थाना प्रभारियों को अवैध आम्र्स, शराब, मादक पदार्थ और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
इसी के तहत एसपी जगदीश डावर के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में 26 सितम्बर को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति उमर्टी से हथियार खरीदकर बलवाड़ी की ओर जा रहे हैं। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आदित्य पाटिल प्रायवेट अस्पताल के सामने मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिया वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा। राहगीर की मदद से घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में सुमित पिता कैलाश सिसोदिया उम्र 21 वर्ष निवासी सपनावत थाना हापुड़ जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश एवं अनुज सिंह पिता राकेश सिंह राजावत उम्र 22 वर्ष निवासी नरसिंह नगर झोटवाड़ा थाना करधनी जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की तलाशी में 2 देशी पिस्टल और 4 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने हथियार खरीदने और लाइसेंस न होने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे।
कार्रवाई में इनका रहा योगदान
कार्रवाई में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक सौरभ कुमार बाथम, उनि कृष्णा मंडलोई, सउनि महेन्द्रसिंह चौहान, सउनि उमाशंकर मंडलोई, आर बलीराम अछाले, आर चा आत्माराम, आर राधेश्याम सोलंकी का योगदान रहा।

Next Post

खेत विवाद में हत्या: छह आरोपी, दो महिलाएं समेत आजीवन कारावास

Sun Sep 28 , 2025
जावद: अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार, जावद (नीमच) ने खेत विवाद में हत्या करने वाले छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। दोषियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी देवीलाल को अवैध हथियार रखने पर आयुध […]

You May Like