अमेरिका: मोटर चालित नौका में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

न्यूयॉर्क, 25 मई (वार्ता) न्यूयॉर्क में हडसन नदी के किनारे खड़ी एक मोटर चालित नौका में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के उप सहायक प्रमुख डेविड सिम्स ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह विस्फोट, उत्तरी नदी अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे (1430 जीएमटी) कच्चा सीवेज ढोने वाली एक मोटर चालित नौका में हुआ।

न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा कि मौके पर एक व्यक्ति(59) मृत पाया गया।‘एबीसी न्यूज’ ने विभाग के बयान के हवाले से कहा कि व्यक्ति की पहचान न्यूयॉर्क के पर्यावरण संरक्षण विभाग के एक कर्मचारी के रूप में हुई है।

श्री सिम्स के अनुसार एक अन्य कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती किया गया तथा तीसरे ने चिकित्सा उपचार लेने से मना कर दिया।

विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि इसमें किसी आपराधिक घटना का संदेह नहीं है।

इसके पहले 17 मई को मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज यहां के ब्रुकलिन ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दो लोग मारे गए थे और 12 से अधिक अन्य घायल हुए थे।

Next Post

तीन मोर हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल

Sun May 25 , 2025
इंदौर। रविवार का दिन शहर में राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए जानलेवा साबित हुआ। अलग-अलग घटनाओं में एक मोर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।   वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कनाड़िया थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक मोर की मौत हो […]

You May Like