तीन मोर हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल

इंदौर। रविवार का दिन शहर में राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए जानलेवा साबित हुआ। अलग-अलग घटनाओं में एक मोर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कनाड़िया थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक मोर की मौत हो गई, जबकि नवरतन बाग इलाके में एक अन्य मोर घायल हो गया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को इलाज के लिए कमला नेहरू पार्क स्थित पशु चिकित्सालय भेजा गया। इसी बीच तलावलीचांदा क्षेत्र से एक और मोर के बिजली के करंट की चपेट में आने की सूचना मिली। टीम ने उसे भी उपचार हेतु पार्क भेजा है।फॉरेस्ट रेंजर संगीता ठाकुर ने बताया कि लगातार शहरी इलाकों में मोर आवारा कुत्तों और अन्य जोखिमों का शिकार हो रहे हैं। विभाग द्वारा मोरों की सुरक्षा और बचाव को लेकर सतत निगरानी की जा रही है।

Next Post

मंदिर के सामने बनी दीवार को तोड़ने वालों पर लाठी चार्ज

Sun May 25 , 2025
  कटनी। रेलवे स्टेशन के बाहर बने भगवान श्रीराम के मंदिर के सामने बनी दीवार को हटाने के लिए हथौड़ा चला रहे विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठी चार्ज कर दिया गया। आरपीएफ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठी चलाई। […]

You May Like