अर्से बाद मेडीकल स्टोर की जांच करने पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर

आष्टा। ड्रग इंस्पेक्टर किरण कुमार गुरुवार को आष्टा पहुंचे. उन्होंने नगर के कई मेडिकल स्टोर की जांच की. इस दौरान कई मेडिकल स्टोर पर अनियमिताएं मिली जिनको अनियमितताएं सुधारने के लिए समय दिया गया है.

देश प्रदेश में अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो शासन प्रशासन उसके बाद ही कुंभकर्णीय नींद से जागता है और दिखे रवैए की तरह कार्यवाही कर औपचारिकता निभा अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है. विगत दिनों छिंदवाड़ा में कोल्डसिरप से बच्चों की जान जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सख्ती बरतते हुए मेडिकल पर लाइसेंसधारी की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई थी. जिसके बाद जांच कर कार्यवाही की जा रही है। आदेश के कई दिन बाद ड्रग इंस्पेक्टर किरण कुमार आष्टा पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि 10 मेडिकल पर खरीदी बिक्री की अनियमिताएं पाई गई है जिनके कागजात पूर्ण करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है और 2 मेडिकल अंबिका मेडिकल, विश्वास मेडिकल से सैंपल लिए गए है जिनमें बच्चों की सर्दी खांसी से जुड़ी दवाएं है बाकी मेडिकल पर लाइसेंसधारी को भी चेक किया गया जहां फार्मासिस्ट उपलब्ध मिले हैं.

 

 

Next Post

सीहोर में फिर गर्माया धर्मांतरण का मामला: बरखेड़ी में तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu Oct 30 , 2025
सीहोर। लगभग दो माह पूर्व हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चल रहे धर्मांतरण के मामले की सुर्खियों को लोग भूले भी नहीं थे कि बीती रात समीपस्थ ग्राम बरखेड़ी में ग्रामीणों के धर्मांतरण का प्रयास कर रहे लोगों को जागरुक ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने इनके […]

You May Like