ग्वालियर:शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के आज 25 अगस्त को नई दिल्ली से ग्वालियर आगमन पर नवनियुक्त अध्यक्ष की रैली का कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। सुरेन्द्र यादव आज नई दिल्ली से गतिमान एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। रेल्वे स्टेशन से नवनियुक्त अध्यक्ष रैली के रूप में महानगर के विभिन्न क्षेत्रो से होते हुए कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर पहुंचेगें।
ज्ञात रहे कि मप्र के सभी नवनियुक्त अध्यक्षगणों को जिला अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस संगठन को और अधिक गति देन, आगामी रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शामिल होने के बाद जिला अध्यक्ष ग्वालियर आ रहें है।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की रैली रेल्वे स्टेशन से प्रारंभ होकर, पड़ाव, लक्ष्मीबाई प्रतिमा, चौपाटी, फूलबाग, गुरूद्वारा, नदीगेट, इंदरगंज, दालबाजार, नया बाजार, कम्पू, रॉक्सी, महाराज बाड़ा, सर्राफा बाजार, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्परवाला पुल, शिंदे की छावनी से होती हुई कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर पहुंचेगी जहां रैली का समापन होगा।
