मां से प्रताड़ित दो बहनें पहुंचीं एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। मां की प्रताड़ना से तंग आकर दो बहनें न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं। मामला ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमखेरा का है, जहां रहने वाली वंदना यादव अपनी बहन के साथ दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एक लिखित आवेदन सौंपा।

आवेदन में दोनों बहनों ने बताया कि उनकी मां उन्हें लगातार प्रताड़ित करती हैं और कई बार मारपीट भी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि घर का माहौल असहनीय हो गया है, जिससे अब वे मजबूर होकर पुलिस के पास पहुंचीं हैं। दोनों ने एसपी से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों बहनों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Post

ई-रिक्शा में 20 सवार! ओवरलोड वीडियो वायरल, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Tue Oct 28 , 2025
छतरपुर। एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा में 20 लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छह सीटर ई-रिक्शा को ड्राइवर ने पीछे एक अतिरिक्त सीट लगाकर 20 लोगों की सवारी के […]

You May Like