गोवा ने बिहार को पारी को 177 रनों से हराया

पणजी, 04 नवंबर (वार्ता) ललित यादव (पांच विकेट) और यश कसवांकर (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत गोवा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन बुधवार को बिहार को पारी और 177 रनों से करारी शिकस्त दी। गोवा के स्नेहल कौथनकर (नाबाद 178) को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
आज यहां बिहार ने कल के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में कौशिक ने वासुदेव प्रसाद सिंह (तीन) को आउट कर बिहार को चौथा झटका दिया। इसके बाद बिपिन सौरभ (सात) को कसवाकर को अपना शिकार बनाया। गोवा के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बिहार के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 45.3 ओवरों में 113 रन पर सिमट गई।

बिहार के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। गोवा के लिए ललित यादव ने पांच विकेट लिये। यश कसवांकर को तीन विकेट मिले। वासुकी कौशिक और हेमंत पराव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा:- गोवा पहली पारी (स्नेहल कौथनकर नाबाद 178) 397 रन पर सभी खिलाड़ी आउट।
बिहार पहली पारी 107 रन पर सभी खिलाड़ी आउट। दूसरी पारी 113 रन पर ऑल आउट।

.....

Next Post

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट पर जमाया कब्जा; हाउस में भी बढ़त

Wed Nov 4 , 2026
वॉशिंगटन। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने रिपब्लिकन के कब्जे वाली 6 सीटें जीतकर सदन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी […]

You May Like