सतना :गु्रप डी की परीक्षा देकर जबलपुर से मिर्जापुर की ओर लौट रहे दो युवकों को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर लूट लिया गया. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिनके पास से लटा गया सामान बरामद कर लिया गया.थाना प्रभारी अमरपाटन विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारकला लालगंज मिर्जापुर निवासी जितेंद्र कुमार पटेल 26 वर्ष अपने मामा के लडक़े रोहित पटेल के साथ ग्रुप डी की परीक्षा देने के लिए जबलपुर गए थे.
परीक्षा में सम्मिलित होने के पश्चात दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मिर्जापुर की ओर लौट रहे थे. रात के लगभग साढ़े 9 बजे वे एनएच 30 पर शारदा ढाबा के निकट पहुंचे वैसे ही बाइक सवार 3 लोगों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया. आरोपियों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट करने लगे. जिसके बाद बैग की तलाशी लेते हुए उसमें रखी 2 हजार रु, पावर बैंक और मोबाइल लूट लिए. लूटने के बाद धमकाते हुए आरोपी फरार हो गए. उनके
चले जाने के बाद दोनों युवकों ने थाने पहुंचकर शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पाुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की. इसी दौरान संदेह के आधार पर मोहम्मद इरफान 22 वर्ष और विकास कुशवाहा 18 वर्ष दोनों निवासी अमरपाटन समेत 1 नाबालिग को दबोच लिया गया. पूछताछ में लूट की घटना कोस्वीकार करने के साथ ही आरोपियों ने बरामदगी भी करा दी
