फीफा विश्वकप क्वालीफायर में अर्जेंटीना ने चिली को हराया

सैंटियागो, 06 जून (वार्ता) जूलियन अल्वारेज के पहले हाफ में किये गये गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने फीफा विश्वकप क्वालीफायर में चिली पर 1-0 से जीत दर्ज की।

सैंटियागो के एस्टाडियो नैशनल में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में अल्वारेज ने 23वें मिनट में थियागो अल्माडा की थ्रू बॉल पर गोलकीपर ब्रायन कॉर्टेस के ऊपर से शॉट मारकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। इसके बाद अर्जेंटीना ने अधिकतर समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखा।

दूसरे हाफ में चिली ने वापसी प्रयास किया और 60वें मिनट के बाद उसने कई बार गोल करने के प्रयास किये लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर मार्टिनेज ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया।

अन्य मैच में इक्वाडोर और ब्राजील ने ग्वायाकिल में 0-0 से ड्रा खेला और पैराग्वे ने असुनसियन में उरुग्वे को 2-0 से हराया।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे टेस्ट के लिए पांच नये खिलाड़ियों को दिया मौका

Fri Jun 6 , 2025
केप टाउन, 06 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने 28 जून से 10 जुलाई तक जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के बाद दक्षिण अफ्रीका […]

You May Like