बेतवा के चरण तीर्थ घाट पर नदी में नहाने गया युवक लापता

विदिशा, बुधवार की शाम बेतवा के चरण तीर्थ घाट पर एक महिला के साथ आया युवक नदी में डूब गया.साथ में जो महिला मौजूद थी वह चौकी में तैनात पुलिस कर्मी के पास जाकर बोली कि जो मेरे साथ आये थे वह नदी में डूब गये हैं उनको बचा लो.

जानकारी के मुताबिक करीब 22 वर्षीय राहुल नामक युवक एक महिला के साथ बुधवार की शाम 4 बजे करीब वह नदी पर नहाने के लिये पहुंचा था और अचानक से युवक का पैर फिसल गया और वह नदी में लापता हो गया.महिला ने आस पास के लोगों और चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मामले की जानकारी दी. बताया गया कि युवक धान से संबंधित काम करता है और जो महिला उसके साथ थी वह भी लापता हो गयी है. जानकारी मिलने पर एसडीएआरएफ की टीम ने शाम 6.30 बजे से नदी में लापता युवक को तलाशने के लिये रेस्क्यू किया.प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे ने बताया कि 8 जवानों की टीम युवक का तलाश कर रही है लेकिन अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में परेशानी आ रही.रात 10 बजे तक रेस्क्यू चलता रहा लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला.

Next Post

कलेक्टर की पहल से बदल रही है जनसुनवाई की तस्वीर

Wed Jul 23 , 2025
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अभिनव पहल से जिले में शिक्षा और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। नवंबर 2024 से प्रारंभ इस पहल में हर मंगलवार जनसुनवाई के दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं अशिक्षित, असहाय व जरूरतमंद लोगों के नि:शुल्क आवेदन पत्र लिखते हैं। पहले ये फरियादी 200-400 […]

You May Like