कलेक्टर की पहल से बदल रही है जनसुनवाई की तस्वीर

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अभिनव पहल से जिले में शिक्षा और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। नवंबर 2024 से प्रारंभ इस पहल में हर मंगलवार जनसुनवाई के दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं अशिक्षित, असहाय व जरूरतमंद लोगों के नि:शुल्क आवेदन पत्र लिखते हैं। पहले ये फरियादी 200-400 रुपये टाइपिंग में खर्च करते थे, अब यह सेवा बिना शुल्क के मिल रही है।

उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षिका कविता सेन और छात्र विनायक शर्मा व उस्मान अब्बासी जैसे बच्चों का कहना है कि इससे न सिर्फ पीड़ितों की मदद हो रही है बल्कि उनका व्यावहारिक ज्ञान और लेखन कौशल भी बेहतर हो रहा है। वे प्रशासनिक प्रक्रियाओं, योजनाओं और समस्याओं को समझ रहे हैं। यह प्रयोग अब केवल कक्षा तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में सहभागी बन गया है। नीमच की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणास्रोत बनती जा रही है।

Next Post

तकनीक मनुष्य के स्वभाव को रूखा बनाती है और परिश्रम की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न लगाती है: भागवत

Wed Jul 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि तकनीक मनुष्य का स्वभाव रूखा बनाती है और परिश्रम की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न भी लगाती है। श्री भागवत ने बुधवार को यहां भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) 70वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह […]

You May Like