जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया

कोलम्बो, 13 फरवरी (वार्ता) ब्लेसिंग मुजारबानी (17 रन पर चार विकेट) और ब्रेड इवांस (23 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को शुक्रवार को 23 रन से हराकर टी 20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।

जिम्बाब्वे ने दो विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दिया। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में ताकतवर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था और अब 2026 में उन्हें एक बार फिर हराया है।

 

Next Post

​सावधान! आगे गड्ढा है: सागर के मुख्य मार्ग पर दुर्घटना का साया

Fri Feb 13 , 2026
सागर:शहर में इन दिनों सड़कों की हालत गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. जगह-जगह बने गड्ढे आमजन के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन रहे हैं.खासकर प्राइवेट बस स्टैंड के पास मेन रोड पर बना बड़ा गड्डा कई दिनों से दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है. यह मार्ग […]

You May Like