
ग्वालियर। बेख़ौफ़ बदमाशो ने ग्वालियर के मेला ग्राउंड के पीछे न्यू विवेक नगर निवासी कांग्रेस नेता सतेंद्र सिंह कुशवाह पर जानलेवा हमला किया है। कुशवाह, रात को एक कार्यक्रम से लौट कर घर पहुंचे ही थे तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बंदूक की बटो से उन पर हमला कर दिया । गंभीर हालत में उन्हें जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कुशवाह पार्षद रहे हैं और वर्तमान में सेवढ़ा विधानसभा के प्रभारी है।
