नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार

जबलपुर: मंगलवार को भोपाल स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरियट में प्रदेश की शीर्ष उद्योग व्यापार संस्था, फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री की वार्षिक साधारण सभा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें हिमांशु खरे ने बतौर अध्यक्ष और नवीन कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से व्यवसायी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के श्रम एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए वार्षिक साधारण सभा में विगत वर्ष में फेडरेशन द्वारा किए गए कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।
उद्योगों को सशक्त बनाने की गई चर्चा
इस दौरान अध्यक्ष हिमांशु खरे ने बताया कि कार्यक्रम में उद्यमिता विकास, डिजिटल प्लेटफॉर्म, औद्योगिक विकास, आर्थिक प्रगति एवं उद्योगों को सशक्त बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही उद्योगों एवं श्रमिकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नीतिगत सुधारों पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मंत्रियों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु खरे को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
वहीं फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एस. गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में भारतीय उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है तथा उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के सचिव प्रवीण आचार्य ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

समदड़िया इन होटल-समदड़िया मॉल में फीडबैक देेने पर मिलेगी 15 प्रतिशत छूट

Wed May 13 , 2026
जबलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने और शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के उद्देश्य से मंगलवार को निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा आयुक्त कार्यालय में समदड़िया इन और समदड़िया मॉल के संचालक अजीत समदड़िया एवं कुबेर समदड़िया से चर्चा की और अनुरोध किया कि शहर को […]

You May Like