
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला का शुभारंभ करते हुए करोड़ों रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के तहत अलग-अलग मंडलों में सामुदायिक भवन, ब्रिज एवं मोक्षधाम घाट निर्माण की सौगात दी गई।
पहले चरण में बैतूल बाजार मंडल अंतर्गत बारहवीं ग्राम में डॉ. मोहन यादव की विशेष निधि से 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बारहवीं, सोहागपुर, सेलगांव, नाहिया, बघौली, गोराखार एवं दीवानचारसी ग्रामों के लिए 7 सामुदायिक भवन तथा एक ब्रिज निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, बैतूल बाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पवार, जनपद उपाध्यक्ष कृष्णा लोखंडे, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड़ सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसके बाद बडोरा मंडल के खंडारा ग्राम पंचायत में 1 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से नीमझिरी, कन्हड़गांव, भैंसदेही, खेड़ली, लाखापुर, बघवाड़, बडोरा, पीपल एवं खंडारा ग्रामों के लिए 8 सामुदायिक भवनों तथा एक मोक्षधाम घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
