नैनोद के शिव मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी, सुबह पट खुलते ही सामने आया मामला

इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनोद इलाके में चोरों ने आस्था के केंद्र को निशाना बनाते हुए एक शिव मंदिर से भगवान की कीमती मूर्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय लगी जब पुजारी एवं श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे.थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि नैनोद स्थित शिव मंदिर में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने सूनेपन का फायदा उठाकर प्रवेश किया. बदमाश मंदिर परिसर से भगवान की एक कीमती मूर्ति चोरी कर फरार हो गए.

सुबह मंदिर के पट खुलने पर मूर्ति गायब देख पुजारी व रहवासी हैरान रह गए. देखते ही देखते मंदिर परिसर में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है

Next Post

ग्रीन एनर्जी के सहारे विकास, जनजातीय क्षेत्रों के उत्कर्ष को 793 करोड़ का प्रावधान : सीएम डॉ यादव

Wed Feb 25 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश ने ग्रीन एनर्जी को विकास का आधार बनाया है और राज्य का बजट 2026-27 जनजातीय बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास का संकल्प लेकर आया है। उन्होंने बताया कि धरती आबा […]

You May Like