समाज संगठन एकजुट रहकर समाज के विकास के कार्य करे: सांसद बंटी साहू

सौंसर: स्थानीय धनोज कुनबी समाज भवन के अतिरिक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम छिंदवाड़ा – पांढुरना सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। गौरतलब हो कि सांसद श्री साहू ने अपनी सांसद निधि से भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की है।​कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज संगठन के अध्यक्ष युवराज वासाडे ने की, जबकि मंच संचालन उमाजी चिपड़े गुरुजी द्वारा किया गया।
पिछली राजनीति से अलग, मेरा उद्देश्य जनसमस्याओं का निराकरण: सांसद
​भूमिपूजन के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना है। पिछले सांसदों की तरह मैं इस बात की गिनती नहीं कराना चाहता कि मैंने कितनी राशि दी। महत्वपूर्ण यह है कि विकास कार्य धरातल पर दिखें।​उन्होंने धनोज कुनबी समाज के कार्यों की सराहना करते हुए अपील की कि हर समाज को अपने संगठन के माध्यम से समाज के सबसे निचले तबके के व्यक्ति की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर समाज संगठनों से एकजुट होकर समाज और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कमजोर वर्ग और प्रतिभावान छात्रों की मदद भी समाज सेवा: संदीप मोहोड
​विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड ने अपने संबोधन में कहा कि समाज भवन का निर्माण एक सराहनीय कदम है, लेकिन इसके साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करना भी सच्ची समाज सेवा है। समाज को इस दिशा में भी ठोस प्रयास करने चाहिए।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
​इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से जनप्रतिनीधि और गणमान्य नागरिकों में
​श्रीमती सुरेखा डागा नगर पालिका अध्यक्ष,​संजय भूते जनपद अध्यक्ष,​अलकेश लांबा, राजू नरोटे, सदन साहू, नामदेव पाल,​संतोष जैन वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा नेता राहुल मोहोड,
​केशवराव ताजणे, विलास खीरडकर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष
​बापू ठाकरे पार्षद मेघराज जोगी वरिष्ठ पत्रकार ​पुरुषोत्तम पोतरे, दर्शन झाडे, प्रभाकर बोंबडे, रामकृष्ण पिंपलकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों द्वारा आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुनबी समाज के नागरिक उपस्थित थे।

Next Post

घर में घुसकर जेवरात, नकदी ले गया चोर

Fri May 29 , 2026
जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत चंद्रमोहन नगर वंशकार मोहल्ला में चोर ने सोने चांदी के जेवरात, नकदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक नीलम साकेत 27 वर्ष निवासी चंद्रमोहन नगर वंशकार मोहल्ला के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ आंगन में सो गई थी कमरे […]

You May Like