जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत चंद्रमोहन नगर वंशकार मोहल्ला में चोर ने सोने चांदी के जेवरात, नकदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक नीलम साकेत 27 वर्ष निवासी चंद्रमोहन नगर वंशकार मोहल्ला के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ आंगन में सो गई थी कमरे का दरवाजा खुला था, जब उसके पति ने आलमारी में रखे मोबाइल को चार्ज करने के लिये आलमारी खोलकर देखे तो मोबाइल नहीं थे.
आलमारी का लॉकर खुला था लाकर में रखे सोने की बेंदी, एक जोड़ी टाप्स, 1 अंगूठी, मंगलसूत्र, लाकेट, सोने का एक छोटा लाकेट, चंादी का कमरबंध, पायल, 3 अंगूठी, बच्चे का चांदी का कमरबंध, बच्चे की एक जोड़ी पायल, बच्चे की एक जोड़ी छड, 12 छोटे लाकेट, नहीं थे मोबाइल पर कॉल करने पर दोनों मोबाइल बंद आ रहे हैं। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है लावा कम्पनी के मोबाइल के कवर में उसके पति के एक्टिवा क्रमांक एमच एच 04 एल एल 2551 की मुम्बई में थाणे रेल्वे स्टेशन के पार्किंग की स्लिप भी थी।
