ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटा समर्थ 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को 2 जून तक रिमांड पर भेज दिया। इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में भारी भीड़ और हलचल देखने को मिली। खास बात यह रही कि जिस अदालत में गिरिबाला सिंह कभी न्यायाधीश के पद पर रह चुकी हैं, उसी अदालत में उन्हें आरोपी के तौर पर पेश किया गया।
सीबीआई अब दोनों से मामले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर गहन पूछताछ करेगी। एजेंसी को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान केस से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। अदालत में पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह शांत नजर आए।जानकारी के अनुसार समर्थ सिंह पहले से पुलिस रिमांड पर था और शुक्रवार को उसकी रिमांड अवधि समाप्त हो रही थी। इसी बीच सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद उसे एसआईटी से अपने कब्जे में ले लिया।

दूसरी ओर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त किए जाने के बाद सीबीआई की टीम गुरुवार को उनके निवास पहुंची थी। वहां कई घंटों तक पूछताछ की गई और घर की थ्री-डी मैपिंग भी कराई गई। इसके बाद शाम को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।अब एजेंसी रिमांड के दौरान घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं, परिस्थितियों और कथित भूमिका की विस्तार से पड़ताल करेगी। मामले में लगातार हो रही कार्रवाई से आने वाले दिनों में और नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Next Post

बीसीसीआई एएससीयू ने स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर रोक लगाई

Fri May 29 , 2026
मुम्बई, 29 मई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा ईकाई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमों को टूर्नामेंट में ‘स्मार्ट गॉगल्स’ रखने या उनका इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई द्वारा 18 मई […]

You May Like