निजी स्कूल संचालकों, प्राचार्य व पुस्तक विक्रेताओं को झटका

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने फीस घोटाला, डुप्लीकेट आईएसबीएन नंबर व अन्य मामलों में आरोपी बनाए गए स्कूल संचालकों, प्रबंधकों, प्राचार्य व पुस्तक विक्रेताओं को राहत देने से इंकार कर दिया है। जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने उक्त लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने से इंकार कर दिया। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में कुछ आरोपियों, विशेषकर पुस्तक प्रकाशकों के विरुद्ध जांच लंबित है। हाईकोर्ट ने अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे लंबित जांच यथाशीघ्र पूरी करें।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर कई निजी स्कूल के प्राचार्य, संचालक, प्रबंधन कमेटी के सदस्य, बुक पब्लिशर्स, पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी। इन पर नियम विरुद्ध स्कूल फीस वृद्धि, डुप्लीकेट आईएसबीएन नंबर वाली पुस्तकों को लागू करने व अन्य अनियमितताओं का आरोप था। अधिकतर आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन ट्रायल जारी है। क्राइस्ट चर्च ब्वायज स्कूल की प्राचार्य लूवि मैरी साठे, क्राइस्ट चर्च डायोसीस स्कूल घमापुर की प्राचार्य एकता पीटर्स, बोर्डस्ले स्कूल कटनी के प्राचार्य अतुल अनुपम अब्राहम, चिन्ड्रन बुक डिपो के शशांक श्रीवास्तव, चैतन्य टेक्नो स्कूल के चंद्रशेखर विश्वकर्मा और सूर्य प्रकाश वर्मा ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और ट्रायल को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने सभी की याचिकाएं निरस्त कर दी।

Next Post

जबलपुर के युवक का संदिग्ध हालत में छत पर मिला शव

Tue Apr 7 , 2026
सीधी। शहर से लगे पडऱा में किराये के मकान में रहने वाले जबलपुर के एक युवक का शव बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बगल में छज्जे पर मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी अपने दल बल के साथ […]

You May Like

मनोरंजन