
आठनेर। शनिवार शाम 4:00 बजे अचानक मौसम के मिजाज बदलने से तहसील मुख्यालय आठनेर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों की फसलों एवं फलदार वृक्षों एवं मकानों को नुकसान पहुंचा है। अनुविभागीय अधिकारी भेजदेही राजस्व अजीत मरावी, तहसील श्रीमती कीर्ति डेहरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ललित लहरपूरे व क्षेत्रीय पटवारी तथा कृषि विस्तार अधिकारियों का एक दल क्षेत्र में हुए नुकसान का मुआयना करने पहुंचे । आठनेर क्षेत्र के आसपास के गांव में हुए नुकसान की जानकारी हेतु जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अनुभागीय अधिकारी अजीत मरावी को भी इस हेतु निर्देशित किया है। एसडीम भैंस दही ने बताया कि अचानक मौसम बदलने वह आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने से कृषकों के फसलों को नुकसान पहुंचा है अधिकांश कृषकों की रबी की फैसले पहले कट जाने के कारण वह इस भारी नुकसान से बचे हैं किंतु फिर भी आठनेर, सातनेर, सावंगी, गुजरमाल,गुनखेड़, खापा, पुसली आदि गांवों की फसलों को नुकसान पहुंचा है उन्होंने बताया कि क्षेत्र व जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली है। गुडखेड़ के कृषक एवं ग्राम पटेल सुनील काले ने बताया कि उनकी फसल लेट होने के कारण काट नहीं पाए जिसके कारण शनिवार बेर के बराबर ओले गिरने एवं आंधी तूफान से पूरी फसल चौपट हो गई है एवं आम की फसल को भी भारी नुकसान होने की बात कही है।
