नरेला विधानसभा में गूंजे इंकलाब के नारे: भगत क्रांति दल की पदयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों युवा

भोपाल: शहीद दिवस के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। यह पद यात्रा पुष्पा नगर चौराहे से प्रारंभ होकर पंजाबी बाग तक निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया।

यह आयोजन भगत क्रांति दल, भोपाल द्वारा आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। पद यात्रा के दौरान भगत सिंह की तस्वीर लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला तथा राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यात्रा पुष्पा नगर पेट्रोल पंप के पास से प्रारंभ होकर पैदल पंजाबी बाग तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शहीद दिवस के प्रति गहरी भावनाएं और सम्मान झलकता है।इस दौरान अमित खत्री, तारिक अली, दीपक दीवान सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला, किसानों को आग न लगाने की दी गई समझाइश

Mon Mar 23 , 2026
इटारसी: हाट बाजार उमरधा में नरवाई प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने और नरवाई न जलाने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यशाला में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और किसान […]

You May Like