
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 पेटी मदिरा और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है. पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि अवधपुरी क्षेत्र में बायपास के पास चार पहिया वाहन में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रख कर ले जा रहा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वाहन को रूकवाया. वाहन चालक ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम विशाल मेहरा (30) निवासी भानपुर का बताया. वाहन की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में 7 पेटी और ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर 3 पेटी देशी मदिरा प्लेन मिली, जिसके संबंध में चालक विशाल मेहरा से शराब परिवहन का वैध लायसेंस मांगा गया. लायसेंस नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया.
