
रीवा। बिछिया थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत पर कराए गए मेडिकल जांच में युवती के करीब 8 माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजन काम पर जाने के बाद आरोपी सुनसान घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पीड़िता की जान-पहचान का बताया जा रहा है।
परिजनों की शिकायत पर बिछिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ घंटों में ही आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
