
रीवा। रीवा-डभौरा मार्ग पर सिरमौर थाना क्षेत्र की बरदहा घाटी में शुक्रवार शाम ब्रेक फेल होने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए।
घायलों की पहचान रेखा रॉबर्ट, उनके पति कमलेश और बेटा कार्तिक के रूप में हुई है। रेखा ने बताया कि वे सीधी से अतरैला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव जा रहे थे। घाटी में उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया।
सूचना पर पहुंची सिरमौर पुलिस और डायल-112 की टीम ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
