देहरादून में बैरिकेडिंग तोड़कर घुसने वाले निहंगों पर पुलिस का सख्त एक्शन, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

देहरादून | उत्तराखंड के देहरादून स्थित कुल्हाल बैरियर पर गुरुवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब निहंग सिखों के एक जत्थे ने प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करते हुए जबरन बैरिकेडिंग तोड़ दी। ये निहंग चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब जा रहे थे। पुलिस का आरोप है कि जत्थे ने न केवल सरकारी काम में बाधा डाली, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और हथियारों के बल पर भय का माहौल पैदा किया।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

इस घटना के बाद विकासनगर थाने में अज्ञात निहंगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और आपराधिक बल प्रयोग जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी देहरादून (देहात) पंकज गैरोला ने बताया कि पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पीएसी और आईटीबीपी के जवानों के सामने हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्रों और स्थानीय युवाओं में आक्रोश

इधर, यात्रा के दौरान निहंगों द्वारा कथित हुड़दंग और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर श्रीनगर में स्थानीय युवाओं और गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों में भारी आक्रोश है। छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और बाहरी राज्यों से आने वाले हुड़दंगियों पर बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Next Post

हैदराबाद में अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास की सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा गया, राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे बताया गौरवपूर्ण सम्मान

Sat Jun 27 , 2026
हैदराबाद | तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में एक प्रमुख सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा गया है। यह सड़क नानकरामगपड़ा के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है, जहाँ माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेज़न जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के कार्यालय मौजूद हैं। सड़क के […]

You May Like